BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda ने बनाई अपनी नई टीम, तरुण चुघ समेत वसुंधरा राजे को भी मिली जिम्मेदारी

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी नई टीम का एलान किया है जिसको लेकर भाजपा ने अपने नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची भी जारी कर दी है। बता दें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने जहां कई जाने पहचाने चेहरों को नई जिम्मेदारी सौंपी है तो वहीं कई चेहरों की अपने टीम से छुट्टी कर दी है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री को भी अपनी नई टीम में शामिल किया है। साथ ही पंजाब के भाजपा नेता तरुण चुघ को भी नई जिम्मेदारी दी है बता दें की भाजपा नेता तरुण चुघ को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष J. P. Nadda ने फणीन्द्र नाथ शर्मा को हरियाणा, रवींद्र राजू को असम एवं त्रिपुरा और विवेक दधकर को अंडमान और निकोबार के लिए प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है।