BJP ने जेपी नड्डा को गुजरात से राज्यसभा भेजने का लिया निर्णय, अशोक चव्हाण को भी मिला BJP में शामिल होने का तोहफा

भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है जहां बीजेपी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को गुजरात से राज्यसभा भेजने का एलान किया है तो वहीं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का तोहफा मिला है भाजपा ने उन्हें महाराष्ट्र से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण अभी हाल ही में कांग्रेस से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा उम्मीदवारों की दूसरी सूची में आज सात नामों की घोषणा की है जिसमें चार लोगों को गुजरात से और तीन लोगों को महाराष्ट्र से राज्यसभा भेजने का निर्णय किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को पार्टी ने गुजरात से राज्यसभा भेजने का निर्णय किया है। पहले इस बात की चर्चा चल रही थी कि पार्टी उन्हें हिमाचल प्रदेश से लोकसभा में चुनाव मैदान में उतार सकती है।