‘बिग बॉस 18’ और ‘द 50’ के कंटेस्टेंट रजत दलाल(Rajat Dalal) ने हाल ही में चुपचाप शादी कर ली है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके फैंस को इस खुशखबरी से अवगत कराया। उनकी वेडिंग फोटोज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस इन पर प्यार बरसा रहे हैं। रजत दलाल ने अपनी शादी की खूबसूरत झलकियां सोशल मीडिया पर साझा की हैं।
तस्वीरों में दोनों की केमिस्ट्री और खुशी साफ नजर आ रही है। कई तस्वीरों में रजत अपनी पत्नी का हाथ थामे दिखाई दे रहे हैं, तो कुछ में दोनों एक-दूसरे में खोए नजर आते हैं। इस खास मौके पर रजत ने ऑफ-व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी, जबकि उनकी पत्नी रेड कलर के पारंपरिक लहंगे में खूबसूरत लग रही थीं। पोस्ट के साथ रजत ने लिखा, “जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत।” फिलहाल, उन्होंने अपनी पत्नी की पहचान सार्वजनिक नहीं की है।
फैंस और सेलेब्स दे रहे ढेरों बधाई
इन फोटोज़ पर फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स ने भी प्यार लुटाया। निक्की तंबोली ने लिखा, “बधाई हो रजत, आपके लिए बहुत खुश हूं। हमेशा आशीर्वाद मिले।” शिव ठाकरे ने कमेंट किया, “शुभकामनाएं भाई।” वहीं, कशिश कपूर ने लिखा, “आपने शादी कर ली! ढेर सारी शुभकामनाएं।” इसके अलावा, दिव्या अग्रवाल, उर्वशी ढोलकिया, और कृष्णा श्रॉफ ने भी जोड़े को बधाई दी।
अफवाहों पर लगा विराम
कुछ समय से रजत का नाम सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस चाहत पांडे के साथ जोड़ा जा रहा था। दोनों साथ में ‘द 50’ में नजर आए थे और इससे पहले ‘बिग बॉस’ में भी एक-दूसरे के साथ दिखाई दिए थे। हालांकि, अब रजत की शादी ने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है।