ISRO ‘मिशन अंतरिक्ष’ की बड़ा कदम, श्रीहरिकोटा से होगा चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग

भारतीय स्पेस एजेंसी ISRO आज चंद्रयान-3 लॉन्च करने जा रही है. चंद्रयान-3 दोपहर दो बजकर पैतीस मिनट पर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन सेंटर से लॉन्च होगा. ये भारत का तीसरा मून मिशन है. चंद्रयान-3 को चंद्रयान-2 का फॉलोअप मिशन बताया जा रहा है. मिशन का मकसद चांद के दक्षिण ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिग करना है.

चंद्रयान-3 को एलवीएम-3 एम फोर रॉकेट से लॉन्च किया जाएगा. इसे पहले जीएसएलवी एमके 3 के नाम से जाना जाता था. इसी रॉकेट से स्पेस एजेंसी इसरो ने चंद्रयान-2 को लॉन्च किया था.

ISRO इससे पहले साल द 2008 में चंद्रयान-1 और 2019 में चंद्रयान-2 को लॉन्च किया था. चंद्रयान-1 में सिर्फ ऑर्बिटर था वहीं चंद्रयान-2 में ऑर्बिटर के साथ-साथ लैंडर और रोवर भी थे.

चंद्रयान-3 में ऑर्बिटर नहीं होगा, सिर्फ लैंडर और रोवर रहेंगे. इसरो ने इस बार भी लैंडर का नाम विक्रम और रोवर का प्रज्ञान रखा है. बता दें कि चंद्रयान-2 में भी लैंडर और रोवर के यही नाम थे.