लोकसभा चुनाव से पहले JJP को बड़ा नुकसान, निशान सिंह ने JJP छोड़ने का किया एलान

हरियाणा में लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने पार्टी को अलविदा करने का एलान किया हैऔर निशान सिंह के कांग्रेस में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

सूत्रों का कहना है कि निशान सिंह पार्टी के सीनियर नेताओं के कुछ फैसलों से सहमत नहीं हैं जिसकी वजह से वह अब सात साल बाद जजपा से नाता तोड़ने जा रहे हैं।

बता दे कि दिसंबर 2018 में जजपा बनने के साथ ही उन्हें प्रदेशाध्यक्ष की कमान सौंपी गई वहीं 2021 और 2023 में जजपा के पूरे संगठन में फेरबदल हुआ, लेकिन निशान सिंह को हर बार प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली थी।