मुंबई से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे बॉलीवुड के बड़े स्टार्स, माधुरी दीक्षित-स्वरा भास्कर समेत इन नामों की खूब चर्चा

मुंबई से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे बॉलीवुड के बड़े स्टार्स, माधुरी दीक्षित-स्वरा भास्कर समेत इन नामों की खूब चर्चा

मायानगरी मुंबई के लोकसभा चुनाव में सिलेब्रेटी रंग भरने की तैयारी में है। यह तैयारी महा विकास आघाडी और महायुति दोनों तरफ से है।

बता दें कि राजनीतिक हलकों में चल रही चर्चा के मुताबिक, अभिनेता गोविंदा को शिंदे सेना और अभिनेत्री स्वरा भास्कर को कांग्रेस चुनाव मैदान में उतार सकती है।

खबर है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अभिनेता गोविंदा के बीच मुलाकात हो चुकी है। तो वहीं स्वरा भास्कर की दिल्ली में महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रभारी रमेश चेनीथला से मुलाकात हुई है।

साथ ही अभिनेता राज बब्बर, अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर और अभिनेत्री नगमा के नाम भी चर्चा में हैं और बीजेपी की तरफ से ‘धक-धक’ माधुरी का नाम चर्चा में है।

राजनीतिक सर्कल में चल रही चर्चाओं के मुताबिक, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गोविंदा को मुंबई उत्तर-पश्चिम सीट से चुनाव लड़ा सकते हैं। कांग्रेस स्वरा भास्कर को मुंबई उत्तर-मध्य सीट से उतार सकती है।