HomeBreaking Newsफेक गन दिखाकर किया अपहरण, मांगी 50 हजार की फिरौती, लग्जरी लाइफस्टाइल...

फेक गन दिखाकर किया अपहरण, मांगी 50 हजार की फिरौती, लग्जरी लाइफस्टाइल ने बेंगलुरु में चार छात्रों को बनाया क्रिमिनल

बेंगलुरु(Bengaluru) स्थित जैन यूनिवर्सिटी में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां चार छात्रों ने कथित तौर पर लग्जरी लाइफस्टाइल के लालच में अपने ही क्लासमेट का अपहरण कर लिया। आरोप है कि सभी ने नकली हथियार का इस्तेमाल कर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु(Bengaluru) से ताल्लुक रखने वाले ये चारों छात्र जैन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे थे। शुरुआती जांच के अनुसार, इनका व्यवहार पहले से ही संदिग्ध था और वे कुछ छात्रों को धमकाने जैसी गतिविधियों में भी शामिल रहे थे।

हॉस्टल से जबरन उठाया गया छात्र

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पहले से पूरी साजिश तैयार की थी। उन्होंने ओडिशा के रहने वाले छात्र शिकार मोहंती को निशाना बनाया और उसे यूनिवर्सिटी हॉस्टल से कार में बैठाकर अपने कब्जे में ले लिया। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने नकली पिस्तौल दिखाकर उसे डराया और एक आरोपी के कमरे में ले गए।

50 हजार की फिरौती की मांग

अपहरण के बाद आरोपियों ने पीड़ित के दोस्तों से संपर्क कर 50 हजार रुपये की फिरौती मांगी। शुरुआत में दोस्तों ने 10 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए, लेकिन बाद में उन्हें संदेह हुआ और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर आरोपियों तक पहुंच बनाई और पीड़ित छात्र को सुरक्षित छुड़ा लिया। इस दौरान छापेमारी में नकली पिस्तौल, चाकू और वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद की गई।

लग्जरी लाइफ जीने की चाह में किया अपराध 

पुलिस का कहना है कि आरोपी छात्र महंगे जीवनशैली के शौकीन थे और उसी के लिए पैसे जुटाने की कोशिश कर रहे थे। फिलहाल चारों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें : गुजरात के सुरेंद्रनगर में दिल दहला देने वाला हादसा, मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments