आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, यह तेज गेंदबाज हुआ बाहर

आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, यह तेज गेंदबाज हुआ बाहर

5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2024 से पहले बड़ा झटका लगा है। मुंबई इंडियंस में शामिल ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडोर्फ चोटिल हो गए हैं।

मुंबई इंडियंस की टीम ने जेसन बेहरेनडोर्फ की जगह पर इंग्लैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ल्यूक वुड को अपनी टीम में शामिल किया है। ल्यूक वुड 50 लाख रुपए की कीमत पर मुंबई इंडियंस से जुड़ेंगे।

बयान के अनुसार मुंबई इंडियंस ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग के लिए चोटिल जेसन बेहरेनडोर्फ की जगह ल्यूक वुड को अपनी टीम में शामिल किया है।

वुड ने इंग्लैंड की तरफ से 5 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच और 2 वनडे खेले हैं। उनके नाम पर टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 8 विकेट दर्ज हैं।