HomeCurrent Newsबठिंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चलाए गए स्पेशल कैंपेन में 9 पिस्टल...

बठिंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चलाए गए स्पेशल कैंपेन में 9 पिस्टल और 2 मैगजीन के साथ आरोपी गिरफ्तार

थाना सिविल लाइन क्षेत्र में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी तक पुलिस विभाग की ओर से विस्तृत पुष्टि नहीं की गई है।

9 अवैध हथियारों के साथ आरोपी गिरफ्तार

सूत्रों के मुताबिक थाना सिविल लाइन पुलिस ने मनिंदर सिंह नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके पास से आठ पिस्टल .32 बोर और एक .30 बोर पिस्टल सहित दो मैगजीन बरामद की गईं। बरामद हथियारों की संख्या और प्रकार को देखते हुए मामला गंभीर माना जा रहा है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में हथियारों की सप्लाई चेन और संभावित नेटवर्क को लेकर भी पड़ताल की जा रही है।

विदेश में बैठे गैंगस्टर से संपर्क की आशंका

सूत्रों का दावा है कि यह हथियारों की खेप किसी विदेश में सक्रिय गैंगस्टर द्वारा मंगवाई गई थी। बताया जा रहा है कि आरोपी मनिंदर सिंह इन हथियारों को लेने पहुंचा था, तभी पहले से सतर्क पुलिस टीम ने उसे काबू कर लिया।

यह भी पढ़ें : जालंधर में होली पर सुरक्षा के मद्देनजर GRP का सर्च अभियान तेज…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments