रामनगरी अयोध्या(Ayodhya) से एक भयंकर घटना की खबर सामने आई है। यहाँ राजघाट में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के नेतृत्व में चल रहे लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दौरान अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा पंडाल धू-धू कर जलने लगा।
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड
आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और भारी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना के दौरान पंडाल में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन प्रशासन ने तुरंत लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि तेज हवाओं के कारण हवन के दौरान चिंगारी भड़क गई, जिससे आग फैल गई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह था 9 दिवसीय महायज्ञ
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि यह 9 दिवसीय महायज्ञ था और घटना के डेढ़ घंटे पहले ही इसका समापन होना था। जब आग लगी, तब यज्ञशाला में कोई भी उपस्थित नहीं था, इसलिए जनहानि नहीं हुई। मौके पर जिलाधिकारी और एसपी भी मौजूद रहे और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की।
आईपीएल 2026 के ओपनिंग मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। आरसीबी...