HomeBreaking Newsलद्दाख में एवलॉन्च से मचा तबाही का कहर, श्रीनगर-लेह हाईवे ठप, 7...

लद्दाख में एवलॉन्च से मचा तबाही का कहर, श्रीनगर-लेह हाईवे ठप, 7 की मौत

लद्दाख के जोजिला पास के पास जीरो पॉइंट(Srinagar-Leh Highway) के नजदीक शुक्रवार (27 मार्च, 2026) को एक भीषण हिमस्खलन ने भारी तबाही मचा दी। अचानक आई इस प्राकृतिक आपदा में कई वाहन यात्रियों समेत बर्फ और मलबे के नीचे दब गए। अधिकारियों के मुताबिक इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने न्यूज एजेंसी IANS से बातचीत में बताया कि शुक्रवार दोपहर हुए इस हादसे में कम से कम 7 लोगों की जान गई है, जबकि 5 अन्य घायल हुए हैं। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार मृतकों में एक बच्चा, एक महिला और लद्दाख का एक स्थानीय निवासी भी शामिल है।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जताया दुख

इस घटना पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए मृतकों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि घायलों को हर संभव इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।

लेह-श्रीनगर हाईवे पूरी तरह से बंद 

हिमस्खलन के चलते लेह-श्रीनगर हाईवे पूरी तरह से बंद हो गया है। बताया जा रहा है कि तीन से चार वाहन बर्फ में दब गए हैं, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया है। करीब 434 किलोमीटर लंबा यह हाईवे सामरिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

फिलहाल प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। भारी मशीनों की मदद से सड़क से बर्फ हटाने का काम जारी है, ताकि फंसे हुए वाहनों को निकाला जा सके और यातायात को जल्द से जल्द बहाल किया जा सके।

यह भी पढ़ें : कांगड़ा में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार गिरने से एक ही परिवार के…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments