HomeBreaking News1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम: क्या होगा सस्ता, क्या होगा...

1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम: क्या होगा सस्ता, क्या होगा महंगा, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?

नया वित्त वर्ष 2026-27 एक अप्रैल से शुरू होने जा रहा है, और इसके साथ ही आम बजट में किए गए कई अहम बदलाव लागू हो जाएंगे। नए इनकम टैक्स नियम 1961 के पुराने आईटी एक्ट की जगह लेंगे, जिससे आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर सीधा असर पड़ेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में कई वस्तुओं और सेवाओं पर टैक्स और सरचार्ज में बदलाव किए हैं, जिसके चलते कुछ चीजें सस्ती होंगी तो कुछ महंगी।

अब वस्तुओं की कीमतों में बदलाव मुख्य रूप से इंपोर्ट ड्यूटी पर निर्भर करता है, जबकि जीएसटी काउंसिल पहले ही टैक्स स्लैब को घटाकर दो (5% और 18%) कर चुकी है। ऐसे में 1 अप्रैल से बाजार में कई बदलाव देखने को मिलेंगे।

क्या होगा सस्ता

1 अप्रैल से कई जरूरी दवाइयां सस्ती होंगी, जिनमें डायबिटीज और कैंसर की दवाएं शामिल हैं। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर टैक्स राहत मिलने से उनकी कीमतों में कमी आएगी। लेदर प्रोडक्ट्स, फुटवियर, माइक्रोवेव और एयरक्राफ्ट पार्ट्स भी सस्ते होंगे। इसके अलावा, स्मार्टफोन और टैबलेट्स की कीमतों में भी गिरावट आएगी, खासकर भारत में बने डिवाइसेज पर। विदेशी टूर पैकेज, ओवरसीज एजुकेशन और मेडिकल खर्च भी कम होंगे। टेक्सटाइल गारमेंट्स, सी फूड, क्रिटिकल मिनरल्स, लिथियम-आयन बैटरियां, सोलर ग्लास और बायोगैस-ब्लेंडेड CNG भी सस्ते मिलेंगे।

क्या होगा महंगा

वहीं, लग्जरी घड़ियां और इम्पोर्टेड शराब महंगी हो जाएंगी। कॉफी मशीनों पर छूट खत्म होने से उनकी कीमत बढ़ेगी। सिगरेट भी पहले से ज्यादा महंगी हो जाएगी। न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट्स से जुड़े पार्ट्स, मिनरल्स, आयरन ओर और कोयला भी महंगे होंगे। इसके अलावा, स्टॉक मार्केट में फ्यूचर्स और ऑप्शंस ट्रेडिंग पर टैक्स बढ़ने से निवेश महंगा पड़ेगा। साथ ही, इनकम टैक्स में गलत जानकारी देने पर अब 100% तक पेनल्टी लग सकती है।

इन बदलावों का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा, जिससे खर्च और बचत दोनों की प्लानिंग पर ध्यान देना जरूरी हो जाएगा।

 

READ MORE: तमिलनाडु चुनाव: AIADMK ने जारी की तीसरी सूची, 17 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments