HomeBreaking Newsजामनगर में अनंत अंबानी के 31वें जन्मदिन का भव्य जश्न, 1 लाख...

जामनगर में अनंत अंबानी के 31वें जन्मदिन का भव्य जश्न, 1 लाख गायों को कराया छप्पन भोग

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी(Anant Ambani) आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर गुजरात के जामनगर में भव्य और शानदार समारोह का आयोजन किया गया है, जहां बॉलीवुड से लेकर बिजनेस वर्ल्ड तक की कई बड़ी हस्तियां शामिल होने के लिए पहुंच चुकी हैं।

जन्मदिन के अवसर पर अनंत अंबानी ने गुरुवार को जामनगर में गोसेवा की। इस दौरान एक लाख से अधिक गायों को छप्पन भोग अर्पित किया गया। इसके अलावा आसपास के गांवों में सामुदायिक भोज का आयोजन भी किया गया, जहां महिलाओं को साड़ियां भेंट की गईं और बच्चों के लिए स्कूल किट वितरित की गईं। साथ ही देश के कई प्रमुख मंदिरों में बड़े पैमाने पर दान देने की भी जानकारी सामने आई है।

पशु चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में पहली यूनिवर्सिटी

इसी बीच अनंत अंबानी की वैश्विक वन्यजीव संरक्षण संस्था वनतारा (Vantara) को लेकर भी एक अहम अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जामनगर में वनतारा यूनिवर्सिटी शुरू करने की घोषणा की गई है, जो वन्यजीव संरक्षण और पशु चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में दुनिया की पहली समर्पित और एकीकृत यूनिवर्सिटी बताई जा रही है।

वन्यजीव संरक्षण का केंद्र है संस्थान

यह संस्थान पशु कल्याण, वैज्ञानिक अनुसंधान और वन्यजीव संरक्षण को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है, जिसका उद्देश्य ऐसे विशेषज्ञ तैयार करना है जो पशु चिकित्सा और संरक्षण के क्षेत्र में नेतृत्व कर सकें। बताया जा रहा है कि इस पहल के पीछे सोच यह है कि करुणा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ जीव-जंतुओं की बेहतर देखभाल की व्यवस्था विकसित की जाए।

अनंत अंबानी ने कहा है कि वन्यजीव संरक्षण का भविष्य इस बात पर निर्भर करेगा कि हम लोगों और संस्थानों को कितनी संवेदनशीलता और ज्ञान के साथ तैयार करते हैं। वनतारा यूनिवर्सिटी का विचार उनके व्यक्तिगत अनुभवों से प्रेरित बताया जाता है, जब उन्होंने संकट में पड़े जानवरों की स्थिति को करीब से देखा और बेहतर व्यवस्था की आवश्यकता महसूस की।

क्या है इस परियोजना की प्रेरणा ?

इस परियोजना की प्रेरणा प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय की परंपरा और संस्कृत श्लोक “आ नो भद्राः क्रतवो यन्तु विश्वतः” से भी ली गई है, जिसका अर्थ है-हर दिशा से अच्छे विचारों का स्वागत हो। इसे प्रतीकात्मक रूप से दर्शाने के लिए आधारशिला स्थल पर विशेष प्रकार के बलुआ पत्थरों का उपयोग किया गया है, जो प्राचीन ज्ञान परंपरा से जुड़ाव का संकेत देते हैं।

3000 एकड़ में फैला यह ग्रीनबेल्ट क्षेत्र जामनगर स्थित रिफाइनरी परिसर का हिस्सा है, जहां घायल और संकटग्रस्त जानवरों का इलाज, पुनर्वास और देखभाल की जाती है। वनतारा को देश के सबसे बड़े और अनूठे वन्यजीव संरक्षण प्रोजेक्ट्स में से एक माना जा रहा है, जिसे प्राकृतिक जंगल जैसे वातावरण में विकसित किया गया है।

यह भी पढ़ें : ‘महावतार’ में दिखेगा ‘स्त्री’ का जलवा, विक्की कौशल संग श्रद्धा कपूर को देखने…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments