HomeBreaking News‘शाही महल’ जैसा है अमृत भारत का नया कोच, रेल मंत्री ने...

‘शाही महल’ जैसा है अमृत भारत का नया कोच, रेल मंत्री ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो…

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 4 अप्रैल को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर नेक्स्ट जेनरेशन ‘अमृत भारत’(Amrit Bharat) ट्रेन के सैंपल कोच का निरीक्षण किया। इसे भारतीय रेलवे में यात्री सुविधाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है। नई डिजाइन के साथ तैयार किए गए ये कोच न सिर्फ आरामदायक हैं, बल्कि इनके इंटीरियर और सुविधाएं भी यात्रियों को बेहतर अनुभव देने पर केंद्रित हैं। पहली झलक में यह कोच किसी शाही महल जैसा एहसास देता है।

रेल मंत्री ने साझा किया वीडियो

रेल मंत्री द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कोच का शानदार इंटीरियर साफ नजर आता है। फर्श पर लगाई गई पीवीसी कोटिंग इसे और आकर्षक बनाती है। स्लीपर कोच में लगाए गए नए पर्दे न केवल देखने में सुकून देते हैं, बल्कि यात्रियों की सुविधा का भी ध्यान रखते हैं। वहीं फर्स्ट क्लास को पहले से ज्यादा प्रीमियम लुक दिया गया है, जिससे पूरा कोच एक लग्जरी स्पेस जैसा महसूस होता है।

वॉशरूम और डिजाइन में खास सुधार

कोच के वॉशरूम और वॉश बेसिन को भी आधुनिक तरीके से डिजाइन किया गया है, ताकि यात्रियों को साफ-सुथरी और सुविधाजनक व्यवस्था मिल सके। टॉयलेट की क्वालिटी और फिनिशिंग इसे किसी फाइव-स्टार होटल जैसी फील देती है। इसके अलावा, कोच में इस्तेमाल की गई सभी सामग्री HL3 अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुरूप है, जिससे सुरक्षा के स्तर को और मजबूत किया गया है।

वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। लाखों लोग इसे देख चुके हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स ने कोच की जमकर तारीफ करते हुए इसे ‘फाइव स्टार ट्रेन’ जैसा बताया, तो कुछ ने टिकट कीमत को किफायती रखने की मांग की। वहीं कई लोगों ने जनरल कोच में भी भीड़ कम करने की जरूरत पर जोर दिया। कुल मिलाकर, अमृत भारत ट्रेन के इस नए कोच को भारतीय रेल के आधुनिक और आरामदायक सफर की दिशा में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : मई महीने के लिए रेलवे का बड़ा अपडेट, 4 ट्रेनें रहेंगी रद्द, कुछ के रूट हुए डायवर्ट…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments