इंडिगो ने मिडिल ईस्ट में बदलते हालात को देखते हुए यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। एयरलाइन ने कहा है कि मिडिल ईस्ट की उड़ानों में अनिश्चितता बनी हुई है, जिससे फ्लाइट समय में बदलाव संभव है।
फ्लाइट टाइमिंग में कभी भी बदलाव
एयरलाइन के अनुसार, 25 मार्च को मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद, कोच्चि, चेन्नई और बेंगलुरु जैसे शहरों से जेद्दा, रियाद, दुबई, अबू धाबी और मस्कट के लिए उड़ानें नए शेड्यूल के अनुसार ऑपरेट होंगी। हालांकि, मौजूदा हालात को देखते हुए फ्लाइट टाइमिंग में कभी भी बदलाव हो सकता है।
फ्लाइट का स्टेटस जरूर करें चेक
इंडिगो ने पैसेंजर्स से आग्रह किया है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक करें। पुराने टाइम के आधार पर एयरपोर्ट पहुंचने पर लंबा इंतजार या फ्लाइट मिस होने की संभावना हो सकती है। इसके लिए एयरलाइन ने एक आसान लिंक उपलब्ध कराया है, साथ ही रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल पर भी लगातार अपडेट भेजे जा रहे हैं।
एयरलाइन ने यह भी कहा कि उनकी टीमें लगातार काम कर रही हैं ताकि पैसेंजर्स को न्यूनतम परेशानी हो और वे अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच सकें। सुरक्षा से जुड़े हर फैसले में संबंधित सरकारी एजेंसियों और अंतरराष्ट्रीय अथॉरिटीज के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा जा रहा है।
READ MORE: LPG पर सरकार सख्त, PNG कनेक्शन नहीं लेने पर बंद होगी गैस सप्लाई, जानें नई गाइडलाइन

