Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी अभिनेत्री और मॉडल Akanksha Dubey ने की आत्महत्या, होटल में पंखे से लटका मिला शव

भोजपुरी अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दुबे का शव सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में लटकता मिला है। बता दें सारनाथ के बुद्धा सिटी कालोनी स्थित होटल सुमेन्द्रा के कमरा नंबर 105 में आकांक्षा दुबे ने रविवार की रात आत्महत्या कर ली। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताये आपको आकांक्षा दुबे भदोही की रहने वाली थीं और उत्तर प्रदेश की जानी मानी कलाकारों में उनकी गिनती होती थी।