HomeBreaking News4 साल बाद UP को मिला नया DGP, एलवी एंटनी देव कुमार...

4 साल बाद UP को मिला नया DGP, एलवी एंटनी देव कुमार को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी, 1994 बैच के हैं IPS

UP New DGP Appointment: उत्तर प्रदेश सरकार ने लंबे इंतजार के बाद प्रदेश को नया पुलिस महानिदेशक (DGP) दे दिया है। 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी एल.वी. एंटनी देव कुमार को इस पद की जिम्मेदारी दी गई है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनके नाम को मंजूरी दे दी है। यह प्रमोशन 1 मार्च 2026 से प्रभावी माना जाएगा, जबकि उनकी तैनाती का अलग से आदेश जारी किया जाएगा।

गृह विभाग की ओर से जारी हुआ आदेश 

गृह विभाग की ओर से 20 मार्च 2026 को जारी आदेश के अनुसार, देव कुमार को पे-मैट्रिक्स लेवल-16 के तहत 2,05,400 से 2,24,400 रुपये के वेतनमान पर पदोन्नति दी गई है। इस आदेश पर अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद के हस्ताक्षर हैं।

चार साल बाद हुई स्थायी डीजी की नियुक्ति

प्रदेश में वर्ष 2022 से पुलिस महानिदेशक के पद पर स्थायी नियुक्ति नहीं हुई थी और कार्यवाहक व्यवस्था के जरिए काम चल रहा था। ऐसे में करीब चार साल बाद स्थायी डीजी की नियुक्ति होने से प्रशासनिक स्तर पर उठ रहे सवालों पर विराम लग गया है।

कौन हैं एल.वी. एंटनी? 

एल.वी. एंटनी देव कुमार इससे पहले एडीजी (रूल्स एंड मैनुअल) के पद पर तैनात थे। अपने करियर में उन्होंने सीबीसीआईडी, एसएसएफ और पर्सनल जैसे अहम विभागों में भी जिम्मेदारियां निभाई हैं। तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में जन्मे देव कुमार ने राजनीतिक विज्ञान और इतिहास में स्नातक और परास्नातक की पढ़ाई की है। इससे पहले 31 मई को राजीव कृष्ण को कार्यवाहक डीजी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने प्रशांत कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद संभाला था। हालांकि लंबे समय तक कार्यवाहक व्यवस्था जारी रहने को लेकर सरकार पर लगातार सवाल उठते रहे।

चुनाव से पहले हुई नए DGP की नियुक्ति 

नई नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब राज्य में पंचायत चुनाव और कई विधानसभा सीटों पर उपचुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में कानून-व्यवस्था को बनाए रखना नई जिम्मेदारी होगी। हालांकि देव कुमार की सेवा 28 मई को 60 वर्ष की आयु पूरी होने के साथ समाप्त हो रही है। अब यह देखना अहम होगा कि उन्हें सेवा विस्तार दिया जाता है या नहीं। कुल मिलाकर, सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है, जिससे प्रदेश की कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की उम्मीद जताई जा रही है।

Read More
विवादित वीडियो मामले में कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का CM मान ने लिया इस्तीफा

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments