होशियारपुर में ‘AAP’ की ‘विकास क्रांति रैली’ दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल भी रहेंगे मौजूद

पंजाब: होशियारपुर में आज आम आदमी पार्टी की ‘विकास क्रांति रैली’ का आयोजन किया जाएगा। इस रैली में आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान दोनों मुख्यमंत्री होशियारपुर में 867 करोड़ रुपए की विकास कार्य की परियोजनाओं की शुरुआत करंगे।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (ट्विटर) पर एक पोस्ट जारी करते हुए इसकी जानकारी दी है। सीएम मान ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘आज का दिन पंजाब वासियों के लिए बेहद खास है, होशियार पुर में आम आदमी पार्टी की विकास क्रांति रैली होने जा रही है’।

बता दें कि इस दौरान दिल्ली के सीएम और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान दोआबा में सीवरेज और जल स्वच्छता विभाग की परियोजना, चिकित्सा शिक्षा और सेना प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन करेंगे।