जींद में AAP की बदलाव रैली, पंजाब CM ने रैली को किया संबोधित

लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टी तैयारियों में जुट गई है। इसी कड़ी में जींद के एकलव्य स्टेडियम में आम आदमी पार्टी ने बदलाव रैली की।

रैली में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत सिंह मान बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत सिंह मान लोकसभा चुनाव को लेकर अलग-अलग राज्यों में रैली कर रहे है।