AAP हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष डा. सुशील गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात, कुरुक्षेत्र आने का दिया न्योता

AAP हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष डा. सुशील गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात, कुरुक्षेत्र आने का दिया न्योता

आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश अध्यक्ष और इंडिया गठबंधन के कुरुक्षेत्र लोकसभा के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय आयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की।

दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात दिल्ली में हुई और डॉ. सुशील गुप्ता ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को हरियाणा में आने का न्योता भी दिया।

डॉ. सुशील गुप्ता ने केजरीवाल को बताया कि “इंडिया” गठबंधन के प्रत्याशी के प्रति जनता में जबरदस्त उत्साह है। बीजेपी की तानाशाही का खात्मा इंडिया गठबंधन ही करेगा।

उन्होंने आगे कहा कि आज देश और प्रदेश में बीजेपी की तानाशाही और जन विरोधी नीतियोंं को बदलने का समय आ गया है। “इंडिया” गठबंधन में शामिल कांग्रेस के नेताओं ने भी कुरुक्षेत्र में बीजेपी को पटकनी देने का संकल्प लिया है।

“इंडिया” गठबंधन है जनता का गठबंधन

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि “इंडिया” गठबंधन जनता का गठबंधन है। जनता ही इस चुनाव में लड़ेगी और बीजेपी की तानाशाही का खात्मा करने का काम करेगी।

उन्होंने कहा की अरविंद केजरीवाल ने भी जल्द ही हरियाणा में आने का आश्वासन दिया है। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के ताल ठोकने के बाद बीजेपी और अन्य पार्टियां पहले ही बैकफुट पर आ गई है।

उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में जनता इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को संसद में पहुंचाने का काम करेगी।