Mayor के चुनाव से पहले ‘AAP’ को लगा झटका, भाजपा में शामिल हुए पार्षद लखबीर सिंह बिल्लू

चंडीगढ़ मेयर के चुनाव होने से आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगा है। बुधवार को ‘आप’ नेता और नगर निगम पार्षद लखबीर सिंह बिल्लू अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं। पार्षद ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा सांसद किरण खेर तथा चंडीगढ़ इकाई के प्रमुख जितेंद्रपाल मल्होत्रा की उपस्थिति में ‘भाजपा’ ज्वाइन की है।

बता दें कि लखबीर सिंह बिल्लू वर्तमान समय में वार्ड नंबर 31 से पार्षद हैं। पार्षद बिल्लू के भाजपा में शामिल होने के बाद 35 सदस्यीय चंडीगढ़ नगर निगम में आम आदमी पार्टी के पार्षदों की संख्या 12 रह गई है। जबकि कांग्रेस के सात और शिरोमणि अकाली दल का एक पार्षद है।

महापौर, वरिष्ठ उपमहापौर और उपमहापौर पद के लिए मतदान 18 जनवरी को होगा।