Jalandhar By Election: AAP की जीत.. ऐलान होना बाकी, उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू के घर जश्न का माहौल

जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए आज सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है और अब अंतिम चरण पर है। आप उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू ने रिकॉर्ड मतों से बढ़त बना रखी है। वहीं, जालंधर में आप कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना भी शुरू कर दिया है।

बता दें कि, आम आदमी पार्टी की जीत तय मानी जा रही है। आप उम्मीदवार सुशील रिंकू कांग्रेस से करीब 57,687 वोटों से आगे चल रहे है और अब बस जीत की औपचारिक घोषणा होनी बाकी है।

वहीं, सुशील कुमार रिंकू के घर पर भी जश्न शुरू हो गया है और उनके घर पर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा शुरू हो गया है।

आपको बता दें कि, पंजाब के वित्तमंत्री और जालंधर में आप प्राभरी हरपाल चीमा चंडीगढ़ से जालंधर के लिए रवाना हो गए है। वहीं, इस बीच पंजाब के CM भगवंत मान आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके घर पहुंचे।