HomeBreaking Newsपहले ठुकराया था ऑफर...अब OTT पर रिलीज होने जा रही आमिर खान...

पहले ठुकराया था ऑफर…अब OTT पर रिलीज होने जा रही आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ 

साल 2025 में आमिर खान ने अपनी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ रिलीज़ की, जो 2007 में आई उनकी सुपरहिट फिल्म ‘तारे जमीन पर’ का सीक्वल थी। तीन साल पहले आमिर की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी, लेकिन ‘सितारे जमीन पर’ को दर्शकों ने खूब सराहा और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई।

शुरुआती समय में आमिर ने यह साफ कर दिया था कि यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ नहीं होगी। इसके बजाय, उन्होंने इसे यूट्यूब पर पे-पर-व्यू मॉडल के तहत उपलब्ध कराया, जहाँ दर्शक इसे 100 रुपये में देख सकते थे।

मेकर्स ने किया अहम फैसला

थिएट्रिकल रिलीज के करीब आठ महीने बाद अब मेकर्स ने फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम करने का फैसला किया है। हालांकि फिल्म के ओटीटी पर रिलीज़ होने की सटीक तारीख अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन यह तय हो चुका है कि फिल्म ‘सोनी लिव’ पर स्ट्रीम होगी।

इस बात की जानकारी सोनी लिव ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से साझा की है। पहले आमिर ने बताया था कि उन्हें ‘सितारे जमीन पर’ के लिए किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म से लगभग 125 करोड़ रुपये का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया था। उन्होंने फिल्म को थिएटर में रिलीज़ करने और फिर यूट्यूब पर पे-पर-व्यू मॉडल से दर्शकों तक पहुंचाने का निर्णय लिया था। 

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को मिला अच्छा रिस्पॉन्स

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘सितारे जमीन पर’ ने दुनियाभर में 267.52 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म में आमिर खान ने मुख्य भूमिका निभाई और इसके प्रोड्यूसर भी वही थे। यह फिल्म आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले बनी थी। फिल्म का निर्देशन आर. एस. प्रसन्ना ने किया, और आमिर के साथ जेनेलिया भी अहम किरदार में नजर आईं।

यह भी पढ़ें : 19 मार्च से शुरू होगा हिंदू नववर्ष, क्यों 13 महीनों का होगा साल 2026 ? जानें वजह…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments