रोहतक में आम आदमी पार्टी का कार्यक्रम, CM केजरीवाल-CM मान होंगे शामिल

रोहतक में आज आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह होगा। शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

बता दें कि, सीएम अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत सिंह मान के कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियों पूरी हो चुकी है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है।