पंचकूला में जिला परिषद के 9 करोड़ 73 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट पेश किया है। ये मामला आईएएस अधिकारी और अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव की शिकायत पर दर्ज किया गया था, जिसमें कार्यालय के कर्मचारी पर फर्जी हस्ताक्षर कर सरकारी राशि हड़पने का आरोप है।
थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है जिनमें कर्मचारी दिनेश कुमार भी शामिल है। जांच में खुलासा हुआ है कि स्वच्छ भारत ग्रामीण मिशन योजना के नाम पर फर्जी फर्म बनाकर रकम अपने परिजनों के खातों में ट्रांसफर की गई।
पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच 25 लाख से शुरू हुई थी, जो बढ़कर 9.72 करोड़ तक पहुंच गई है, जबकि मामले में आगे और खुलासों की संभावना जताई जा रही है।


