पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने जानकारी देते हुए बताया कि, सरकारी स्कूल के विद्यार्थी चंद्रयान-3 के बाद अब आदित्य एल-1 के लॉन्चिंग के साक्षी बनने वाले है।
उन्होंने आगे बताया कि, इसरो के साथ पंजाब शिक्षा विभाग ने एक अनुबंध किया है जिसके तहत स्कूल ऑफ एमिनेंस के 23 छात्र-छात्राओं को ADITYA L-1 की लॉन्चिंग देखने के लिए श्री हरिकोटा भेजा गया है।
बता दें कि, पंजाब की मान सरकार लगातार राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए शिक्षा को आसान और प्रेक्टिकल बनाने के लिए काम कर रही है।