पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र का आखिरी दिन, विश्वास मत पर आज होगा मतदान

punjab_assembly_session

पंजाब विधानसभा के विशेष सेशन का आज आखिरी दिन है। सोमवार को सदन में मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पेश विश्वास प्रस्ताव पर मतदान होगा। कांग्रेस इस विश्वासमत का सत्र के पहले दिन से ही विरोध करती आ रही है, इसलिए सदन के आज भी हंगामेदार रहने की पूरी संभावना है।

हालांकि, भाजपा के दोनों विधायक आज सदन की चर्चा और बहस में शामिल नहीं होंगे। वहीं, तीन विधायकों वाले शिअद और एक विधायक वाली बसपा के भी वोटिंग में हिस्सा लेने की संभावना नहीं है।

गौरतलब है कि AAP सरकार ने भाजपा पर ऑपरेशन लोट्स के तहत विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया था। जिसके बाद 27 सितंबर को सीएम भगवंत मान ने विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया था।

उन्होंने कहा था कि यह आवश्यक हो गया था, क्योंकि राज्य में लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को गिराने के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ने हाथ मिलाया है।