CWG 2022: बॉक्सिंग में 2 गोल्ड, नीतू घणघस और अमित पंघाल ने जीता गोल्ड मेडल

बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों के 10वें दिन भारत के मुक्केबाजों ने कमाल कर दिया। पहले नीतू घणघस और फिर अमित पंघाल ने स्वर्ण पदक जीत लिया। महिलाओं के 45-48 किग्रा भारवर्ग के फाइनल मैच में नीतू घणघस ने इंग्लैंड की डेमी जाडे को 5-0 से हराया।

उनके बाद अमित ने कमाल करते हुए इंग्लैंड के ही मुक्केबाज को परास्त किया।
पुरुषों के 48-51 किग्रा भारवर्ग में अमित पंघाल ने किआरन मैकडोनाल्ड को 5-0 हराया। मुक्केबाजी में भारत का यह दूसरा स्वर्ण है।

अमित ने पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण अपने नाम किया है। पिछली बार 2018 गोल्ड कोस्ट में रजत पदक जीता था। नीतू ने पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में कोई पदक अपने नाम किया है। वह यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2017 और 2018 में स्वर्ण जीत चुकी हैं।