CWG22 : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता कांस्य, शूटआउट में न्यूजीलैंड को हराया

हॉकी में भारत महिला हॉकी टीम ने कमाल कर दिया है। उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल मैच में न्यूजीलैंड को हराया है। इसी के साथ भारत की झोली में एक और मेडल आ गया है। भारत और न्यूजीलैंड की महिला टीमों के बीच ब्रॉन्ज मेडल मैच जबरदस्त हुआ।

ब्रॉन्ज मेडल मैच का पहला क्वार्टर गोलरहित रहा। दोनों टीमों ने जोर तो बहुत लगाया पर गोल नहीं हो सका। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम 1-0 की बढ़त लेने में कामयाब रही। लेकिन तीसरा क्वार्टर फिर से गोलरहित रहा।

मैच का दूसरा और न्यूजीलैंड की ओर से पहला गोल चौथे क्वार्टर के आखिरी पलों में देखने को मिला, जिसके बाद मुकाबला 1-1 की बराबरी पर 4 क्वार्टर के बाद आकर खत्म हुआ।