Madhya Pradesh Cabinet: 28 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, 18 कैबिनेट में शामिल

मध्य प्रदेश में आज सीएम मोहन यादव के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ और 28 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमे 18 विधायकों को कैबिनेट मंत्री बनाया गया, 6 विधायकों को स्वतंत्र प्रभार और 4 विधायकों को राज्य मंत्री की शपथ दिलाई गई।

विजय शाह, कैलाश विजयवर्गीय, प्रह्लाद पटेल, करण सिंह वर्मा, राकेश सिंह, उदय प्रताप सिंह , संपतिया उइके, तुलसीराम सिलावट, ऐदल सिंह कंसाना, गोविंद सिंह राजपूत, विश्वास सारंग, निर्मला भूरिया, नारायण सिंह कुशवाहा, नागर सिंह चौहान, प्रद्युम्न सिंह तोमर, राकेश शुक्ला, चैतन्य कश्यप और इंदर सिंह परमार ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।

बता दें कि, मुख्यमंत्री (मोहन यादव) और दो उपमुख्यमंत्रियों (राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा) सहित मंत्रिमंडल की कुल संख्या अब 31 हो गई है।