नवी मुंबई में अवैध रूप से रहने के आरोप में 2 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

नवी मुंबई में अवैध रूप से रहने के आरोप में 2 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने कथित तौर पर भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में नवी मुंबई शहर से 2 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

साइबर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों कि उम्र 24 वर्ष है, जिन्हें शुक्रवार को पनवेल के नादवे में खिदुकपाड़ा गांव से पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि ATS के एक दस्ते ने खिदुकपाड़ा इलाके के निरीक्षण के दौरान 2 व्यक्तियों को एक चॉल में रहते हुए पाया। पूछताछ के दौरान कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाए।

पुलिस ने बताया कि दोनों व्यक्तियों के पास उनके नाम पर आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र और ड्राइविंग लाइसेंस थे।

उनके खिलाफ शनिवार को पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) नियम-1950 और विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।