सिविल सेवा अधिकारियों के फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर धोखाधड़ी करने के आरोप में 2 गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के अधिकारियों के नाम पर कथित फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों को ठगने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ निवासी रवि सिंह (22) और श्याम कुमार (22) के रूप में हुई है।