Brahmastra: फिल्म ब्रह्मास्त्र का मोस्ट अवेटेड गाना केसरिया हुआ रिलीज

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र मोस्ट अवेटेड गाना केसरिया रिलीज हो गया है और रिलीज होते ही ये गाना छा गया है। इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है और एक बार फिर अपनी सुरीली आवाज से सीधे लोगों के दिलों पर दस्तक दी है।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पहली बार फिल्म ब्रह्मास्त्र में एक साथ नजर आएंगे। इस गानें में रणबीर- आलिया रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है, जबकि उनके साथ निकिता गांधी ने दिया है। वहीं इस गाने का म्यूजिक प्रीतम और बोल अमिताभ भट्टाचार्या ने लिखे हैं।

रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और नागार्जुन की फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को रिलीज होगी। ये एक पैन इंडिया फिल्म है, जो हिंदी के साथ ही तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।