हिमाचल प्रदेश में दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है तापमान, निचले हिस्सों में रविवार को लू चलने का येलो अलर्ट जारी…

हिमाचल प्रदेश में दिन- प्रतिदिन तापमान बढ़ता जा रहा है, जिससे लोग बेहाल होते जा रहे हैं। प्रदेश के कई इलाकों में लू का सामना करना पड़ रहा है। मैदानी क्षेत्रों के साथ पहाड़ी क्षेत्र भी गर्मी से तप रहे हैं।

वहीं मौसम विभाग के अनुसार सभी जगहों में 8 जून तक मौसम साफ रहने की संभावना है। मैदानी, निचले व मध्य कुछ हिस्सों में 5 जून को लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार कम नजर आ रहे हैं। ऊना में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। लोगों का दिन के समय घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।