Delhi में 15 अगस्त तक लगेंगे 500 तिरंगे, देखभाल के लिए स्वंयसेवक आधारित समितियों का गठन- केजरीवाल ने किया एलान…

दिल्ली सरकार अब हर दिल्लीवासी के हाथ में तिरंगा देगी। इसके लिए पूरी दिल्ली में ‘हर हाथ तिरंगा’ अभियान चलेगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार त्यागराज स्टेडियम में तिरंगा सम्मान समितियों के सम्मान समारोह में कही। इसमें दिल्ली में 115 फीट ऊंचे लहरा रहे तिरंगों की देखरेख के लिए बनी तिरंगा सम्मान समितियों को किया सम्मानित। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में लगाए गए 500 बड़े तिरंगों की देखरेख के लिए बनी समितियां सुनिश्चित करेंगी कि तिरंगा फ्लैग कोड व पूरे सम्मान के साथ मौजूद है। अगर यह मैला या फट गया है, तो वह उसे तुरंत ठीक करवाएगी।


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि तिरंगा सिर्फ कपड़ा या कोई पोल नहीं है, बल्कि तिरंगा भारत मां का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने सुझाव दिया कि सभी समितियों को हर रविवार को सुबह 10 बजे तिरंगे के पास आकर राष्ट्रगान गाना चाहिए। इसके साथ अपील की कि सभी समितियां भारत माता के लिए एक-एक हजार युवा वॉलेंटियर्स तैयार करें। यह किसी दल के नहीं, भारत माता के कार्यकर्ता होंगे। साथ ही वायदा भी किया कि एक हजार वॉलेंटियर्स तैयार करने वाली समिति के साथ वह रात का भोजन करेंगे।