सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली दौरे पर, राष्ट्रीय नेताओं से करेंगे मुलाकात…

हिमाचल के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राजधानी दिल्ली के दौरे पर हैं और बुधवार को वह सदन भी गए।

वहीं सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आज सभी राष्ट्रीय नेताओं से मिलने का विचार है, जैसे-जैसे समय मिलता जाएगा वैसे धीरे-धीरे सभी नेताओं से मिला जाएगा।

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि अभी चर्चा होगी और उसके बाद जैसे ही कैबिनेट का विस्तार होगा बताया जाएगा।