Himachal: कांग्रेस को झटका, CM जय राम ठाकुर की मौजूदगी में विधायक पवन काजल और लखविंद्र ने थामा BJP  का दामन

हिमाचल कांग्रेस को बुधवार को झटका लग गया, प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है, प्रदेश कांग्रेस के दो विधायकों कांगड़ा से पवन काजल और नालागढ़ से लखविंद्र राणा ने बुधवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। सीएम जयराम ठाकुर की मौजूदगी में दोनों विधायकों ने नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ली है।

वहीं इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप भी मौजूद रहे और जिला परिषद के रास्ते राजनीति में आए। पहले निर्दलीय विधायक भी बने थे, साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह इन्हें कांग्रेस में लाए और लखविंद्र राणा नालागढ़ विधानसबा हल्के में वीरभद्र परिवार के करीबी और पिछली बार के निर्दलीय चुनाव लड़े।

वहीं आज भाजपा में जाने की अटकलों के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय महा सचिव केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को पवन काजल को पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष पद से हटाकर पूर्व सांसद चंद्र कुमार को इस पद का जिम्मा सौंपा है।