Delhi: मेक इंडिया नंबर वन मिशन की केजरीवाल ने की शुरुआत, कहा- “मेरा एक ही सपना है भारत को नंबर वन देश बनाने का”

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को देश के हर बच्चे के लिए शिक्षा को बताया जरुरी और कहा शिक्षा हासिल कर हर परिवार अमीर बनेगा, देशवासियों के लिए मुफ्त इलाज भी बेहद जरुरी है और भारत का हर नागरिक हमारे लिए अहम है, देश के कोने-कोने में अस्पताल और स्कूल की व्यवस्था होना बहुत जरुरी है।

सीएम ने कहा कि आजादी के 75 साल हो चुके हैं। इन 75 वर्षों में हमने बहुत कुछ हासिल किया, भारत ने बहुत कुछ हासिल किया लेकिन लोगों में गुस्सा है, एक सवाल है कि हमारे बाद आजादी पाने वाले कई छोटे राष्ट्र हमसे आगे निकल गए, भारत क्यों पिछड़ गया? हर नागरिक यही पूछ रहा है। केजरीवाल ने कहा कि उनकी जिंदगी का एक ही सपना है कि वह भारत को दुनिया का नंबर वन देश देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भारत अमीर तब बनेगा, जब हर भारतवासी अमीर बनेगा। ऐसा तो नहीं हो सकता है कि भारत अमीर देश बन गया और भारत के लोग गरीब रह गए। भारत को अमीर देश बनाने के लिए हर भारतवासी को अमीर बनाना पड़ेगा। 

इसी के साथ मुख्यमंत्री ने कहा एक समय ऐसा था जब भारत का डंका पूरी दुनिया में बजता था। हमें भारत को वापस दुनिया का नंबर 1 देश बनाना है। आज हम एक राष्ट्रीय मिशन की शुरूआत कर रहे हैं और उस मिशन का नाम है “मेक इंडिया नंबर 1