हरियाणा में मॉनसून ने दी दस्तक, रेवाड़ी और महेन्द्रगढ़ जिले में रिकॉर्ड बारिश दर्ज

उत्तर भारत में मॉनसून दे अपनी दस्तक दे दी है और हरियाणा में भी मौसम ने आज करवट ली है। प्रदेश में गुरुवार को मॉनसून का आगमन हो गया। प्रदेश के कई जिलों में जबरदस्त बारिश हुई तो कुछ जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई है।

रेवाड़ी और महेन्द्रगढ़ जिले में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, रेवाड़ी में सबसे ज्यादा 32 मिलीमीटर और महेन्द्रगढ़ में 25 मिलीमीटर दर्ज की गई।

बारिश से लोगों को जहां गर्मी से बड़ी राहत मिली, वहीं पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान गुरुवार को लुढ़कर 30 डिग्री से नीचे आ गया। कई जिलों में 6 डिग्री तक तापमान गिरा। प्रदेश में 30 जून से 2 जुलाई के बीच हवाओं व गरज चमक के साथ ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने पहले ही जता दी थी।