हरियाणा में कोरोना के आए 398 नए मामले, एक की मौत

हरियाणा में पिछले 24 घंटों में 398 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, जबकि करनाल में एक मरीज की मौत हो गई। अब प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 1909 हो गई है।

इनमें से 1829 होम आइसोलेशन में हैं, जबकि शेष मरीज अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल हैं। संक्रमण दर 2.71 फीसदी है। सबसे अधिक नए संक्रमित गुरुग्राम में 202 मिले हैं, जबकि पंचकूला ने फरीदाबाद को भी पीछे छोड़ दिया है।

पंचकूला में 42, फरीदाबाद व अंबाला में 31-31, सिरसा में 14, कुरुक्षेत्र, कैथल व करनाल में 10-10 और जींद व हिसार में 9-9 नए संक्रमित मिले हैं। रोहतक, नूंह, चरखी दादरी और पलवल में एक भी नया मामला नहीं मिला है, जबकि शेष जिलों में 10 से नीचे संक्रमित मिले हैं।