स्वतंत्रता सेनानी की धर्मपत्नी प्रेमी देवी का निधन, प्रशासन ने दी श्रद्धांजलि

हमीरपुर:- जिला मुख्यालय की निकटवर्ती ग्राम पंचायत काले अंब के गांव गाहरा के स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय जय राम की धर्मपत्नी प्रेमी देवी का बुधवार देर शाम को निधन हो गया। वीरवार को जमली धाम के श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके बड़े बेटे अमर चंद ने मुखाग्रि दी। इस अवसर पर प्रशासन की ओर से तहसीलदार डॉ. अशोक पठानिया ने प्रेमी देवी की पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी तथा प्रेमी देवी के अंतिम संस्कार के लिए बीस हजार रुपये की धनराशि प्रदान की।

प्रेमी देवी के पति स्वर्गीय जय राम ने द्वितीय विश्व युद्ध में भाग लिया था। इसके बाद वह नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज में शामिल हो गए थे तथा अंग्रेजों के साथ लड़ाई के दौरान लगभग 3 साल जेल में भी रहे। प्रेमी देवी अपने पीछे चार बेटों अमर चंद, कर्म चंद, राजेंद्र सिंह और प्रदीप सिंह का भरा-पूरा परिवार छोडक़र गई हैं। उनके निधन पर ग्राम पंचायत काले अंब के जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोगों ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।