सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ली CM पद की शपथ,वादों को पूरा करने का किया एलान…

हिमाचल में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 40 सीटों पर जीत दर्ज की है, वहीं हिमाचल के मुख्यमंत्री के रुप में सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को शपथ ग्रहण की है।

सुखविंदर सिंह ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर की मौजूदगी में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

इसी के साथ सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सीएम पद की शपथ लेने के बाद कहा कि कैबिनेट के विस्तार के बाद यह तय किया जाएगा कि कौन सी गारंटी योजना पहले की जाएगी। हमारी सरकार ने 10 गारंटी योजनाएं दी है और इन सभी योजनाओं को कांग्रेस पार्टी लागू करेगी।