शादी से पहले महाकाल के दर्शन करने पहुंचे परिणीति चोपड़ा संग राघव चड्ढा

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा जल्द ही आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। वहीं राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा शनिवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान महाकाल की पूजा अर्चना की। बता दें परिणीति और राघव ने साथ में महाकाल मंंदिर में पूजा करने के बाद आरती की। दोनों ने टाइट सिक्योरिटी के साथ महाकाल के दर्शन किये।