विपक्षी गठबंधन की बैठक का आज दूसरा दिन, पंजाब के CM भगवंत सिंह मान भी बैठक में मौजूद

मुंबई में चल रही विपक्षी दलों के गठबंधन की बैठक का आज दूसरा दिन है यह बैठक मुंबई के निजी होटल में चल रही है। बता दें कि इस बैठक में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी मौजूद हैं।

इस बैठक के पहले दिन दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्रियों ने 2024 की चुनावी रणनीतियों पर अपने-अपने सुझाव भी दिए। बता दें कि इस बैठक में कांग्रेस, शिवसेना, टीएमसी और आम आदमी पार्टी समेत कई दलों के नेता शामिल है बताया जा रहा है कि आज इस बैठक में गठबंधन का लोगो (चिन्ह) भी जारी किया जा सकता है।