युद्ध के बीच अच्छी खबर : यूक्रेन के साथ बातचीत को रूस तैयार, तारीख, मिलने की जगह और समय तय करना बाकी

Russia Ukraine War

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के प्रेस सचिव सर्गेई न्याकिफोरोव ने कहा है कि यूक्रेन और रूस वर्तमान में संभावित वार्ता की तारीख और जगह पर चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कीव युद्ध की समाप्ति और शांति के बारे में चर्चा के लिए तैयार है।

जेलेंस्की कार्यालय के प्रमुख के सलाहकार मायखाइलो पोडोल्याक ने कहा कि जेलेंस्की और पुतिन यूक्रेन की संभावित मध्यस्थ स्थिति पर चर्चा कर सकते हैं। जब डोनेट्स्क और लुहान्स्क के अलग-अलग गणराज्यों ने यूक्रेनी सैनिकों द्वारा किए जा रहे हमलों से खुद को बचाने के लिए सहायता का अनुरोध किया, तो गुरुवार को तड़के रूस ने यूक्रेन के खिलाफ एक विशेष सैन्य अभियान शुरू किया।

इसके बाद पश्चिमी देशों ने रूसी सैन्य अभियान की कड़ी निंदा की और मास्को पर प्रतिबंधों का दबाव बढ़ाया।