Russia Ukraine War : रूस ने सोशल मीडिया पर की सख्ती, फेसबुक के इस्तेमाल पर लगाई ‘आंशिक पाबंदी’

facebook

रूसी संचार प्रहरी रोसकोम्नाडजोर ने कहा कि वह फेसबुक पर सेंसरशिप का आरोप लगाते हुए रूसी मीडिया पर अमेरिकी सोशल मीडिया द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के जवाब में मेटा प्लेटफॉर्म फेसबुक तक पहुंच को आंशिक रूप से प्रतिबंधित कर रहा है।

रूस के अधिकारियों ने फेसबुक के इस्तेमाल पर आंशिक पाबंदी लगा दी। यूक्रेन पर आक्रमण को लेकर फेसबुक द्वारा रूस समर्थित मीडिया संस्थानों के विभिन्न अकाउंट पर रोक लगाए जाने के बदले यह पाबंदी लगाई गई है।

शुक्रवार को अभियोजक जनरल के कार्यालय ने विदेश मंत्रालय के साथ समझौते में फैसला किया कि सोशल नेटवर्क फेसबुक मौलिक मानवाधिकारों और स्वतंत्रता के साथ-साथ रूसी नागरिकों के अधिकारों और स्वतंत्रता के उल्लंघन में शामिल है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, रोसकोम्नाडजोर वेबसाइट ने कहा कि शुक्रवार से फेसबुक पर आंशिक रूप से प्रतिबंधित लग जाएंगे। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि प्रतिबंधों में क्या शामिल होगा।