मौसम का बदला मिजाज, ठंड से बचने की अब करें तैयारी

दिल्ली-NCR में मौसम लगातार करवट बदल रहा है जिससे कि लोगों अब ठंड का एहसास होने लगा है। उत्तर भारत में करीब तीन दिन पहले हल्की बारिश और पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में भी ठंड ने दस्तक दे दी है। उत्तर भारत में तो लोगों ने अब धीर-धीरे गर्म कपड़े भी निकालने शुरू कर दिए हैं। यदि आप भी सुबह-सुबह घर से बाहर निकलते हैं तो आपको भी अब गर्म कपड़े पहनना शुरू कर देना चाहिए।

ठंड ने सिर्फ राजधानी दिल्ली या उसके करीबी इलाकों में ही दस्तक नहीं दी है बल्कि ग्रामीण इलाकों में तो लोग अब सुबह सुबह हल्के गर्म कपड़े भी पहने रहे हैं। यहां सवाल यह है कि 15 अक्टूबर तक जो मौसम रात के समय में पंखा और एसी चलाने के लिए मजबूर कर रहा था तो वहीं मौसम के बदलते मिजाज से लोगों ने इन दोनों वस्तुओं का इस्तमाल करना लगभग बंद कर दिया है।