मोरक्को में भूकंप से भीषण तबाही, अब तक 296 लोगों की मौत

मोरक्को में सुबह-सुबह आए भूकंप ने भीषण तबाही मचा दी है। अब तक कि मिली जानकारी के अनुसार 296 लोगों की मौत हो गई है जबकि, यह आंकड़ा अभी और ज्यादा बढ़ सकता है। वहीं, राहत-बचाव कार्य जारी है।

बता दें कि, भूकंप की तीव्रता 6.8 बताई गई है। वही, इसका केंद्र मोरक्को के मराकेश शहर से 70 किमी दूर था। बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके इतने थे कि 350 किमी दूर राजधानी रबात तक झटके महसूस किए गए।