मेवात में हुआ दर्दनाक हादसा, मिट्टी में दबकर चार लड़कियों की मौत से गांव में मातम

हरियाणा के मेवात में दर्दनाक हादसे ने चार लड़कियों की सांसें छीन ली। हादसा तावडू क्षेत्र के कांगरका गांव में मिट्टी का टीला ढहने से हुआ। चीख-पुकार सुन आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और लड़कियों को निकालने का काम शुरू किया। इस दर्दनाक घटना की वजह से गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सोमवार को वकीला(19 साल), जनिस्ता(18 साल), तस्लीमा(10 साल) गुलअफशा(नौ साल) और सोफिया(नौ साल) गांव में ही एक जगह से मिट्टी लेने गई थीं। इसी दौरान मिट्टी का टीला ढहने से सभी इसकी जद में आ गईं। जिसमें चार लड़कियों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल लड़की का इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।