मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ एशिया के सबसे अमीर इंसान बने गौतम अडाणी

भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र के दिग्गज गौतम अडाणी Gautam Adani एशिया के सबसे अमीर इंसान बन गए हैं। उन्होंने दिग्गज कारोबारी Mukesh Ambani को भी पीछे छोड़ दिया। है। देश के इन दोनों दिग्गज कारोबारियों ने मेटा के मालिक Mark Zuckerberg को भी रईसी के मामले में पीछे छोड़ दिया है।

बीते दिनों जुकरबर्ग की संपत्ति में 30 अरब डॉलर की भारी गिरावट आई थी। रईसों की इस लिस्ट में 232 अरब डॉलर के साथ टेस्ला के प्रमुख Elon Musk पहले पायदान पर काबिज हैं।

फोर्ब्स बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक, गौतम अडाणी ने मुकेश अंबानी से दौलत कमाने के मामले में आगे निकल गए हैं। वे अब भारत और एशिया के सबसे रईस बन गए हैं। गौतम अडाणी की संपत्ति 89.9 अरब डॉलर है और वे दुनिया के दसवें सबसे अमीर हैं।

89.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी 11वें पायदान पर हैं। इनके पीछे 84.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ मार्क जुकरबर्ग 12वें पायदान पर पहुंच गए हैं।

Tesla के सीईओ Elon Musk की नेटवर्थ में गुरुवार को 3.44 अरब डॉलर की गिरावट आई। मस्क 231 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं। माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स (129 अरब डॉलर) चौथे नंबर पर बने हुए हैं।